एक सितंबर को पोठिया गांव के तालाब में मिला था नव विवाहिता का शव
मृतका की मां ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी
फारबिसगंज : फारबिसगंज पुलिस ने सोमवार को नव विवाहिता के हत्या के एक मामले के एक आरोपी पोठिया निवासी खोखा यादव पिता चेपी यादव को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. बताया जाता है कि एक सितंबर को पोठिया गांव के ही एक तालाब में एक विवाहिता के शव को पुलिस ने बरामद किया था.
इस संदर्भ में मृतका कि मां टेढ़ी मुसहरी निवासी कविता देवी पति ब्रह्मदेव यादव ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी संख्या 462/16 दर्ज करा कर अपनी पुत्री की हत्या उसके दामाद एवं ससुराल वालों द्वारा किये जाने का आरोप लगाया था. इसमे उसने अपने दामाद जितेंद्र यादव, उसके भाई खोखा यादव, सहित अन्य कई लोगों को आरोपी बनाया था. पुलिस ने उक्त मामले में एक आरोपी खोखा यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया है. जबकि कांड के मुख्य आरोपी सहित अन्य अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है.
