अररिया : ष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2017 एवं राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा जिला मुख्यालय के दो केंद्रों पर रविवार को आयोजित होगी. इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. यह परीक्षा मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परंतु मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए केंद्र प्रायोजित योजनांर्तगत वर्ग आठवीं कक्षा से आगे की पढ़ाई जारी रखने के उद्देश्य से यह परीक्षा आयोजित की जाती है. अररिया मुख्यालय में अररिया उच्च विद्यालय व आजाद एकेडमी में परीक्षा केंद्र बनाया गया है.
अररिया उच्च विद्यालय केंद्र पर 411 तथा आजाद एकेडमी केंद्र पर 210 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. डीइओ डॉ फैयाजुर्रहमान ने बताया कि प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए मुख्यालय में दो केंद्र बनाये गये हैं.
