अररिया : अगले साल कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाले चुनाव में कृषि विज्ञान केंद्र और सिंचाई अनुसंधान केंद्र के कार्यरत शैक्षणिक कर्मी भी भाग लेंगे. मालूम हो कि शिक्षक निर्वाचन मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए अब तक केवीके से पांच आवेदन प्राप्त हुए हैं. इसी तरह सिंचाई अनुसंधान केंद्र से भी मतदाता सूची में नाम शामिल करने को लेकर दो आवेदन प्राप्त हो चुके हैं.
जानकारी देते हुए बीडब्ल्यूओ अजीत कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर जिले में कुल 11 मतदान केंद्र हैं. अररिया प्रखंड के मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए अब तक कुल 68 आवेदन प्राप्त हुए हैं. मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए प्रखंड के ग्यारह उच्च विद्यालय के साथ, मदरसा यतीमखाना, मदरसा इस्लामिया गैयारी के अलावा केवीके व सिंचाई अनुसंधान केंद्र के अध्यापकों से आवेदन प्राप्त किये जा रहा है.
