अलग-अलग गांव में मारपीट की तीन प्राथमिकी दर्ज

पलासी : प्रखंड क्षेत्र के कुम्हिया गांव निवासी मो सुभान ने पूर्व दुश्मनी की बात को लेकर डेंगा चौक स्थित किराना दुकान में घुसकर मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए गांव के चार लोगों के विरुद्ध पलासी थाना में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है. इसमें मो असफाक, मो साकिर, मो इन्तखार तथा मो […]

पलासी : प्रखंड क्षेत्र के कुम्हिया गांव निवासी मो सुभान ने पूर्व दुश्मनी की बात को लेकर डेंगा चौक स्थित किराना दुकान में घुसकर मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए गांव के चार लोगों के विरुद्ध पलासी थाना में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है. इसमें मो असफाक, मो साकिर, मो इन्तखार तथा मो नोमान गांव कुम्हिया थाना जोकीहाट को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने कहा है कि गत मंगलवार की संध्या को उक्त लोगों ने पुर्व दुश्मनी की बात को लेकर डेंगा चौक स्थित मेरे किराना की दुकान में जबरन घुसकर मेरे साथ मारपीट करते हुए जेवर आदि लूटपाट कर लिया. साथ ही जान से मार देने की धमकी दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष श्याम किशोर यादव ने बताया कि पीड़ित के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इधर पलासी प्रखंड क्षेत्र के कुम्हिया निवासी मो असफाक ने इजमाल भूमि विवाद को लेकर मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में पांच लोगों के विरुद्ध एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है. इसमें मो अब्दुल सुभान, मो तनवीर, गांव कुम्हिया मो नसीम, अब्दुल मन्नान तथा मो इब्राहिम गांव खनियाबाद थाना टेढागाछ जिला किशनगंज को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
दर्ज प्राथमिकी में उक्त लोगों द्वारा मेरे इजमाल जमीन डेंगा चौक स्थित जबरदस्ती हड़पने कि नियत से घर बना लिया. साथ ही घर में जोर-जबरन सामान रखने लगा मना करने पर उक्त लोगों ने मेरे साथ मारपीट करते हुए छह छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. जबकि प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत काशीबाड़ी निवासी मो अजीम ने पूर्व दुश्मनी के तहत मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में सात लोगों के विरुद्ध एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >