शर्मनाक . ससुराल वाले कर रहे थे मायके से 50 हजार रुपये लाने की मांग
भरगामा थाना क्षेत्र के पूर्वी चरैया गांव में दहेज लोभियों ने 50 हजार रुपये के लिए महिला की हत्या कर दी. मामले में महिला के पिता ने सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है.
अररिया : दहेज हत्या को लेकर मृतका के पिता ने भरगामा थाना में मामला दर्ज कराया है. इसमें महिला के ससुराल पक्ष के सात लोगों को नामजद किया गया है. दर्ज थाना कांड संख्या 170/16 में पिता विद्यानंद मंडल ने कहा है कि छह वर्ष पूर्व अपनी पुत्री रंजु देवी की शादी पूर्वी चरैया निवासी विजय मंडल के साथ करायी थी. सामर्थ्य के मुताबिक धन-दहेज भी दिया था. इधर कुछ दिनों से बेटी पर मायके से 50 हजार रुपये लाने को ले पुत्री को दबाव दिया जा रहा था.
इसको ले गांव में पंचायत भी की गयी थी. लेकिन बीते रविवार की रात पुत्री की हत्या नामजदों द्वारा कर दी गयी. शव को छोड़ कर सभी आरोपित फरार हो गये हैं. मामले में जितेंद्र मंडल व विजय मंडल पिता रामदेव मंडल, रामदेव मंडल, शंकर मंडल की पत्नी, मनोज मंडल की पत्नी, दिलीप मंडल की पत्नी व रामदेव मंडल की पत्नी को नामजद किया गया है.
