मां से था अवैध संबंध पुत्र की कर दी हत्या हत्या का आरोपित गिरफ्तार

आरोपित ने हत्या करने की बात कबूल की अररिया : बीते 24 अक्तूबर को भरगामा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर उत्तर में नहर के पानी में दस वर्षीय एक किशोर का शव बरामद हुआ था. इस बाबत भरगामा थाना कांड संख्या 158/16 अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया था. लेकिन भरगामा थानाध्यक्ष किंग कुंदन […]

आरोपित ने हत्या करने की बात कबूल की

अररिया : बीते 24 अक्तूबर को भरगामा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर उत्तर में नहर के पानी में दस वर्षीय एक किशोर का शव बरामद हुआ था. इस बाबत भरगामा थाना कांड संख्या 158/16 अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया था. लेकिन भरगामा थानाध्यक्ष किंग कुंदन ने अनुसंधान के दौरान गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया गिरफ्तार हत्यारा सुनील कुमार ततमा ने सोनू ततमा दस वर्ष की हत्या कर शव पानी के फेंक दिया था. पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की. हत्या के पीछे मृतक की मां से हत्यारे का अवैध संबंध का होना बताया जाता है. गिरफ्तार हत्या के आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >