डुब्बा टोले में एक करोड़ की हेरोइन पकड़ायी

कार्रवाई . एसएसबी की टीम ने की छापेमारी एसएसबी की 56वीं बटालियन की ऑपरेशन टीम ने गुप्त सूचना पर सोनामणी गोदाम थाना क्षेत्र के डुब्बा टोला गांव में छापेमारी कर नेपाली नागरिक को दो पैकेट हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया. जब्त हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये बतायी जाती है. फारबिसगंज […]

कार्रवाई . एसएसबी की टीम ने की छापेमारी

एसएसबी की 56वीं बटालियन की ऑपरेशन टीम ने गुप्त सूचना पर सोनामणी गोदाम थाना क्षेत्र के डुब्बा टोला गांव में छापेमारी कर नेपाली नागरिक को दो पैकेट हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया. जब्त हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये बतायी जाती है.
फारबिसगंज : एसएसबी 56वीं बटालियन की स्पेशल ऑपरेशन टीम एवं डुब्बा टोला स्पेशल सर्च पार्टी ने सोमवार की रात सोनामणी गोदाम थाना अंतर्गत डुब्बा टोला में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चला कर दो पैकेट हेरोइन के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.
गिरफ्तार नेपाली नागरिक कुंदन राजवंशी, पिता कदम लाल राजवंशी हंसिबंदा मीरगंज वार्ड नंबर सात थाना फरानी जिला मौरंग नेपाल का बताया जाता है. जब्त हेरोइन 450 ग्राम के दो पाउच में कुल नौ सौ ग्राम है जो मेड इन थाइलैंड बताया जाता है. इसके पैकेट पर एक सौ प्रतिशत जहर अंकित है. एसएसबी के सूत्रों के अनुसार जब्त हेरोइन का अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताया गया.
हेरोइन के साथ गिरफ्तार नेपाली नागरिक से एसएसबी 56वीं बटालियन मुख्यालय में कार्यवाहक कमांडेंट मुकेश कुमार गौतम ने गहन पूछताछ की.
उन्होंने बताया कि जब्त हेरोइन एवं गिरफ्तार नेपाली नागरिक को एसएसबी ने अग्रिम कारवाई के लिए संबंधित थाना को सौंप देगी. इस स्पेशल ऑपरेशन में स्पेशल ऑपरेशन टीम कमांडर दिलीप दास, स्पेशल सर्च पार्टी के कमांडर वाय एमी कीथन सहित एसएसबी के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >