गिरफ्तार युवक के पास से चोरी का तीन कीमती मोबाइल, एक चाइनीज चाकू व बाईक जब्त

फारबिसगंज : एनएच 57 के रामपुर पेट्रोल पंप के समीप फारबिसगंज पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान मोबाइल चोरी के आरोप में दो युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार दोनों युवक के पास से पुलिस ने चोरी की तीन कीमती मोबाइल के अलावा एक चाइनीज चाकू तथा एक पल्सर बाइक भी जब्त किया है. गिरफ्तार दोनों […]

फारबिसगंज : एनएच 57 के रामपुर पेट्रोल पंप के समीप फारबिसगंज पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान मोबाइल चोरी के आरोप में दो युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार दोनों युवक के पास से पुलिस ने चोरी की तीन कीमती मोबाइल के अलावा एक चाइनीज चाकू तथा एक पल्सर बाइक भी जब्त किया है. गिरफ्तार दोनों युवक थाना क्षेत्र के भजनपुर के निवासी बताये जाते हैं. उसने पुलिस को अपना नाम नौशाद अंसारी, पिता निक्कु अंसारी, मोहन अंसारी पिता, जहीर अंसारी बताया. बताया जाता है कि शनिवार की रात जब स्थानीय थाना के अनि भानुप्रताप सिंह सदल बल फोर लेन पर गश्ती कर रहे थे तो एक बाइक पर सवार दो युवक को संदिग्ध अवस्था में दबोचा. दोनों ने पुलिस को मोबाइल चोरी कर भागने की बात पुलिस को कही. इधर, गिरफ्तार दोनों युवक के खिलाफ राघो लाल एचपी पेट्रोल पंप चकरदाहा के कर्मचारी रविशंकर कुमार ने थाना में कांड संख्या 565/16 दर्ज कराया है. जिसे लेकर वह भाग रहा था. इधर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार दोनों युवक को न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा ने इसकी पुष्टि की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >