जोगबनी : रविवार की शाम जोगबनी एसएसबी द्वारा भारत नेपाल सीमा के बॉर्डर पिलर संख्या 170/2 के चाणक्या चौक के पास चलाये गये तलाशी अभियान में एक महिला के पास 24 बोतल नेपाली शराब बरामद किया. इस आशय की जानकारी देते हुए जोगबनी कैंप प्रभारी एमके सिंह ने बताया की लगातार सूचना मिल रही थी कि मटीहरुआ के रास्ते धर्मशाला रोड होते हुए नेपाली शराब की लगातार तस्करी की जा रही है.
एसएसबी को इस धंधे में किसी महिला के शामिल होने की सूचना थी. सूचना पर कार्रवाई करते हुए चाणक्या चौक के पास महिला व पुरुष जवानों को सघन जांच अभियान में लगाया गया. जांच के दौरान देर शाम धर्मशाला रोड निवासी आमना खातून को चौबीस बोतल नेपाली शराब के साथ एसएसबी ने धर दबोचा.
गिरफ्तार महिला को जब्ती सूची बना कर जोगबनी थाना को सौंप देने की जानकारी कैंप प्रभारी ने दी. इधर दूसरी तरफ एसएसबी कुशमाहा ने रविवार की रात पेट्रोलिंग के दौरान लावारिस हालात में 765 बोतल नेपाली शराब बरामद करने में सफलता पायी है.
