नशे की हालत में पूर्व मंत्री पुत्र समेत दो धराये

अररिया : उत्पाद विभाग की टीम ने देर शाम काली मेला रोड में दो युवकों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया, जबकि सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही हिंगना गांव में दो लीटर चुलाई शराब के साथ एक महिला को भी उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार किया है. जानकारी अनुसार उत्पाद अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन […]

अररिया : उत्पाद विभाग की टीम ने देर शाम काली मेला रोड में दो युवकों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया, जबकि सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही हिंगना गांव में दो लीटर चुलाई शराब के साथ एक महिला को भी उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार किया है. जानकारी अनुसार उत्पाद अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन के नेतृत्व में उत्पाद विभाग ने फारबिसगंज व सिमराहा थाना क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया था. इस क्रम में फारबिसगंज में नशे की हालत में फारबिसगंज से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार युवकों में एक सुरेंद्र राम जो बिहार सरकार के पूर्व मंत्री यमुना राम का पुत्र बताया जाता है और दूसरा रामपुर निवासी महेंद्र यादव का पुत्र लक्ष्मण यादव भी शामिल है. दोनों की गिरफ्तारी ब्रेथ एनलाइजर से हुई जांच के बाद की गयी है. दोनों को उत्पाद विभाग अपने साथ अररिया ले आयी.

इधर गुप्त सूचना के आधार पर सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही हिंगना आदिवासी टोले में छापामारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने दो लीटर चुलाई शराब के साथ तारा मुरी सोरेन पति स्वर्गीय संत सोरेन को गिरफ्तार किया. महिला के घर से शराब बनाने वाले उपकरण को भी जब्त किया गया. उत्पाद अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन ने बताया कि गिरफ्तार किये गये तीनों आरोपियों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >