फारबिसगंज : मुहर्रम ताजिया जूलूस के शांतिपूर्ण एवं सोहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद शुक्रवार को मुहर्रम कमेटी के प्रधान सचिव वाहिद अंसारी ने कमेटी की ओर से आभार प्रकट किया है.
इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुहर्रम कमेटी के सदस्यों, दुर्गापूजा समिति के सदस्यों, प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं शहर वासियों ने जिस प्रकार आपसी सहयोग से दो अति महत्वपूर्ण त्योहार मुहर्रम के ताजिया जुलूस एवं दुर्गापूजा को आपसी सहयोग से शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सराहनीय सहयोग किया. उन्होंने कहा कि संपन्न दोनों त्योहार में एसडीओ अनिल कुमार, डीएसपी अजित कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में प्रशासन ने सुरक्षा तथा विधि व्यवस्था की चाक-चौबंद व्यवस्था की थी.
