अब रोजगार के लिए नहीं भटकेंगे युवा

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अब शहर दर शहर भटकना नहीं पड़ेगा. अब उन्हें अपने शहर में ही रोजगार के कई अवसर मिलेंगे. 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार और करियर को लेकर छात्रों के मन में आमतौर पर उठने वाले सवालों का हल भी उन्हें एक छत के नीचे मुहैया […]

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अब शहर दर शहर भटकना नहीं पड़ेगा. अब उन्हें अपने शहर में ही रोजगार के कई अवसर मिलेंगे. 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार और करियर को लेकर छात्रों के मन में आमतौर पर उठने वाले सवालों का हल भी उन्हें एक छत के नीचे मुहैया कराया जायेगा.

अररिया : रोजगार की तलाश कर रहे जिले के युवाओं को अब शहर दर शहर भटकना नहीं पड़ेगा. अब उन्हें अपने शहर में ही रोजगार के कई अवसर मिलेंगे. 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार और करियर को लेकर छात्रों के मन में आमतौर पर उठने वाले सवालों का हल भी उन्हें एक छत के नीचे मुहैया कराया जायेगा. दरअसल युवाओं को रोजगार का अवसर दिलाने और कैरियर काउंसिलिंग के लिये प्रखंड मुख्यालय परिसर में जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र की स्थापना की जा रही है. बिहार सरकार के सात निश्चियों में एक आर्थिक हल,
युवाओं पर बल कार्यक्रम के तहत मुख्यालय में बनाये जा रहे क्रेंद में छात्र का पंजीकरण किया जायेगा. उन्हें रोजगार के उपाय बताये जायेंगे. 12 वीं पास छात्रों को अपनी बेहतरी के लिये तीन विकल्प सुझाये जायेंगे. उन्हें स्वयं सहायता भत्ता, भाषा, संवाद, बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान, कौशल समूह या सरकार के स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लाभों में किसी एक का चयन करना होगा. केंद्र निर्माण के लिये प्रशासन ने प्रखंड कार्यालय परिसर की 1. 5 एकड़ जमीन अधिकृत किया गया है.
केंद्र निर्माण की जिम्मेदारी भवन प्रमंडल विभाग को सौंपी गयी है. विभाग के सहायक अभियंता प्रवीण कुमार के मुताबिक केंद्र निर्माण के लिये प्राक्कलित राशि 3 करोड़ 99 लाख के करीब है. इसमें अब तक तीन करोड़ 34 लाख का कार्यादेश प्राप्त हो चुका है.
केंद्र िनर्माण की प्रक्रिया शुरू
सहायक अभियंता की मानें तो केंद्र निर्माण की प्रक्रिया बीते 19 मई से आरंभ हो चुकी है. जल्द से जल्द केंद्र के निर्माण को लेकर फ्रैब्रिकेटेड कंसट्रक्शन की योजना है. प्रथम फेज का कार्य किसी भी सूरत में 31 अगस्त तक पूरा कर लिये जाने की बात कहते हुए विभाग के सहायक अभियंता ने कहा कि केंद्र दो अक्तूबर तक पूरी तरह काम करने लगेगा.
19 हजार वर्ग फुट में होगा केंद्र का भवन : जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र का भवन 225 फीट लंबा व 225 फीट चौड़ा होगा. केंद्र में 13 से 18 काउंटर होंगे. भवन का वेटिंग हॉल में ज्यादा से ज्यादा लोगों के एक साथ बैठने का इंतजाम किया जायेगा. इसमें काउंटर, ऑफिस हाल, कियोस्क, नागरिक सुविधाएं, कैंटीन, पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं होगी.
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को मिलेगा लाभ
केंद्र में अपना पंजीकरण कराने वाले छात्रों को कैरियर के निर्माण व रोजगार की तलाश कई स्तरों पर मदद मुहैया कराया जायेगा. दसवीं और बारवीं के छात्रों को करियर काउंसेलिंग उपलब्ध कराया जायेगा. रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं को अधिकतम दो सालों के लिये हर माह एक हजार रुपये स्वयं सहायता भत्ता या केंद्र से भाषा संवाद, बुनियादी कंप्यूटर प्रशिक्षण अथवा अधिकतम चार लाख रुपये तक का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ एक ही छत के नीचे मुहैया कराया जायेगा. इतना ही नहीं शिक्षा ऋण पर तीन प्रतिशत तक ब्याज सहायता भी जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र के माध्यम से छात्रों को उपलब्ध कराया जायेगा.
प्रखंड कार्यालय परिसर में बनेगा जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र
छात्रवृत्ति, सहायता राशि, कौशल विकास व रियायती दर पर छात्रों को दिये जायेंगे वित्तीय ऋण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >