सामान्य बोर्ड की बैठक में 84 करोड़ का बजट पारित

नगर पंचायत में हुई सामान्य बोर्ड की बैठक

नरपतगंज. नगर पंचायत नरपतगंज की सामान्य बोर्ड की बैठक में गुरुवार को वित्तीय वर्ष के लिए 84 करोड़ का बजट पारित हुआ. मौके पर शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने को लेकर चर्चा की गयी. कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार ने कहा कि नवाचार योजना के तहत नगर पंचायत में मॉडल वार्ड का चयन कर डेवलप किया जायेगा. सभी वार्डों में प्रतिस्पर्धा के तहत वार्ड की रैंकिंग की जायेगी. चयनित स्थानों पर प्लास्टिक बैंक सिस्टम मशीन लगवाने की बात उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर नगर पंचायत में शवदाह गृह का निर्माण किया जायेगा. मुख्य पार्षद सन्नू कुमारी ने बताया कि पिछले बजट का शत प्रतिशत कार्य किया गया. नगर पंचायत क्षेत्र में 51 नाला व रोड का निर्माण किया गया. शहर में 210 सीसीटीवी कैमरा लगाया गया. पेयजल योजना के अंतर्गत चयनित स्थानों पर 18 शुद्ध पेयजल एटीएम मशीन लगाया गया. जल जीवन हरियाली के तहत वार्ड संख्या 10 में पोखर का निर्माण किया गया. बताया कि आंतरिक राजस्व प्राप्ति के तहत पहली बार 25 लाख रुपये का टारगेट था जिसे पूरा कर लिया गया. शहर के सौंदर्य कारण व लाइटिंग को लेकर 2262 स्ट्रीट लगाने का प्रस्ताव लिया गया है. वहीं इस वर्ष शवदाह गृह बनाने का काम पूरा किया जायेगा. मौके पर उप मुख्य पार्षद कुंती देवी, कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार, वार्ड पार्षद उषा देवी, सारदा मुनि, भीम राय, केशव कुंदन, अमित कुमार, कौशल कुमार, बाल कुमार पासवान, मुखीलाल पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >