सुंदरनाथ धाम में 60 हजार श्रद्धालुओं ने की पूजा

सुबह साढ़े चार बजे ही खुले शिव-पार्वती मंदिर के कपाट

कुर्साकांटा. ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम में आयोजित 15 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के आठवें दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही. भारतीय क्षेत्र के साथ नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिर आये. श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव, जय बाबा सुंदरनाथ, बोल बम के जयकारे से वातावरण शिवमय होता रहा. सुंदरी मठ न्यास समिति की ओर से भक्तों को कई आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराया गया. महंत सिंहेश्वर गिरी ने प्रात: पूजन के बाद सुबह साढ़े चार बजे श्रद्धालुओं के लिए शिव-पार्वती मंदिर का कपाट खोल दिया.

———

ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों की ड्यूटी संपन्न

कुर्साकांटा. ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र बिहार द्वारा जिले में आयोजित विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार दिवसीय ड्यूटी का सफलतापूर्वक निर्वहन किया गया. ग्राम रक्षा दल के प्रांतीय प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह के निर्देश पर जिले के विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने हेतु ग्राम रक्षा दल सदस्यों ने ईमानदारी पूर्वक प्रदत्त जिम्मेदारी का निर्वहन कर विधि व्यवस्था मजबूत बनाए रखने को लेकर कार्य सराहनीय रहा. इस दौरान जिला अध्यक्ष सीताराम सरोज स्वयं दलबल के साथ मौके पर उपस्थित रहे व विधि व्यवस्था की निगरानी की. जिम्मेदारी का निर्वहन में ग्राम रक्षा दल के प्रमुख पदाधिकारी व विभिन्न प्रखंडों से आए पदाधिकारी व जवानों की सक्रिय भागीदारी बनी रही. न्यास समिति ने ग्राम रक्षा दल सदस्यों को सम्मानित कर विदा किया.38

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >