शिविर में 60 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

-4-प्रतिनिधि, फारबिसगंज स्थानीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा तेरापंथ भवन कृपा हेल्थ केयर सेंटर के सहयोग से रविवार को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन समारोह में सभा परिवार, महिला मंडल, तेयुपव कन्या मंडल की अच्छी उपस्थित रही. शिविर की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के जप मंगल पाठ के स्मरण के साथ की गयी. जहां एक तरफ स्वास्थ्य शिविर में मरीजों के सभी प्रकार की पैथोलॉजिकल जांच की गयी. वहीं इस स्वास्थ्य जांच शिविर में 60 से अधिक मरीजों काे डॉक्टर किरण यादव ने चिकित्सीय परामर्श दिया. डॉ किरण यादव ने बताया कि इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाते हैं. तेरापंथ युवक परिषद फारबिसगंज द्वारा आयोजित किया गया. स्वास्थ्य शिविर के सफल संचालन में राज कुमार उर्फ मंगल,मुकेश राखेचा उर्फ बंटी राखेचा सहित अन्य ने सक्रिय भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >