मारपीट कर किराना दुकानदार से 50 हजार की लूट

पीड़ित ने पुलिस को दी जानकारी

प्रतिनिधि, सिमराहा सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही पूरब वार्ड संख्या एक में शनिवार की देर संध्या तीन की संख्या में बेखौफ बदमाशों ने किराना कारोबारी से नकद 50 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया. घटना सिमराहा थाना क्षेत्र के सिमराहा से बारा जाने वाले रास्ते में औराही पूरब वार्ड संख्या एक के समीप हुई. लूटपाट के दौरान बदमाशों ने किराना दुकानदार के सर पर लाठी डंडे से प्रहार कर उनका सर भी फोड़ दिया. घायल कारोबारी घटना के पश्चात किसी तरह अपने घर तक पहुंचे व लूटपाट होने की जानकारी परिजनों के साथ साझा की. इसके बाद थाना को सूचना दी. घटना के संदर्भ में पीड़ित किराना कारोबारी बारा वार्ड संख्या 12 निवासी बबलू कुमार मंडल पिता कृष्ण देव मंडल ने बताया कि सिमराहा मिडिल स्कूल के समीप उनकी किराने की दुकान है. दुकान बंद करके मोटरसाइकिल से वह आपने घर की ओर जा रहे थे कि इसी क्रम में औराही पूरब वार्ड संख्या एक के समीप तीन बदमाशों ने बाइक रोक कॉलर पकड़ कर उतार दिया और पैसा मांगना शुरू कर दिया. पैसा नहीं देने पर मेरा सर लाठी डंडा मार कर घायल कर दिया और मेरे पास रखा 50 हजार व मेरा मोबाइल छीनकर फरार हो गया. पीड़ित किराना कारोबारी ने सिमराहा थाना में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है. उल्लेखनीय है कि स्थल पर अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं. जिसमें कई बार लोगों की जान जाते-जाते बची है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी माधुरी कुमारी ने कहा कि किराना कारोबारी ने लूट की जानकारी दी है. पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है. अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >