31 पीटीसी पुलिस कर्मियों का हुआ स्थानांतरण

अविलंब योगदान करने का दिया निर्देश

अररिया. अररिया पुलिस केंद्र में पदस्थापित 31 पीटीसी पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है. इसको लेकर पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने शनिवार की शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जिलादेश जारी किया है. जिसमें पुलिस केंद्र में पदस्थापित 31 पीटीसी पुलिस कर्मियों को जिले के विभिन्न थाना, अभियोजन कोषांग, डीसीबी शाखा, जन शिकायत कोषांग, अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय समेत अन्य कार्यालय में पदस्थापना किया गया है. साथ ही महिला थाना,मदनपुर थाना, घुरना थाना, आरएस थाना, बैरगाछी थाना, महलगांव थाना, बरदाहा थाना, सिकटी थाना,कुआड़ी थाना,कुर्साकांटा थाना,सोनामनी गोदाम थाना, नरपतगंज थाना, जोगबनी थाना, भरगामा थाना, बसमतिया थाना, बथनाहा थाना व फुलकाहा थाना में एक-एक पीटीसी पुलिस कर्मी की पदस्थापन की गयी है. पुलिस अधीक्षक ने उपरोक्त सभी पीटीसी पुलिस कर्मियों को अविलंब अपने नव पदस्थापन स्थल पर योगदान करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >