177 बोतल नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरार

पुलिस ने सोमवार की देर रात गुप्त सूचना पर 177 बोतल नेपाली शराब बरामद की है.

बथनाहा. पुलिस ने सोमवार की देर रात गुप्त सूचना पर 177 बोतल नेपाली शराब बरामद की है. हालांकि, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बथनाहा पंचायत के दिपौल स्थित परमाण नदी के किनारे में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस को परमाण नदी के किनारे से प्लास्टिक बोरे से 177 बोतल नेपाली शराब बरामद की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. ——————– शराब के नशे में तीन गिरफ्तार बथनाहा. पुलिस ने शराब के नशे में तीन लोगों को गिरफ्तार किया. इस संबंध में बथनाहा थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया कि गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई की जहां से शराब पीने के आरोप में पवन पाल पिता मुनेश्वर पाल, बुद्ध नारायण सहनी पिता राम पुकार सहनी दोनों साकीन दुलारी थाना गाछिया जिला मोरंग नेपाल व विकेश कुमार मंडल पिता गरानंद मंडल साकीन पलासी थाना नरपतगंज को गिरफ्तार किया गया. तीनों की मेडिकल जांच के बाद चिकित्सकों ने शराब पीने की पुष्टि की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >