15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण, सात लोगों पर केस दर्ज

बिहार के नरपतगंज में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण, सात लोगों पर केस दर्ज प्रतिनिधि, नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र की खैरा पंचायत अंतर्गत गढ़िया गांव में घर में घुसकर एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना एक कार व दो बाइक पर सवार लोगों ने अंजाम दिया. पीड़िता की मां के आवेदन पर नरपतगंज थाना में गांव के सात लोगों को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस छात्रा की बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. थाने में दर्ज प्राथमिकी में मां ने बताया कि गांव के ही मोहम्मद सुबेर पिता शहाबुद्दीन उनकी बेटी को लगातार फोन कर परेशान कर रहा था. 03 जुलाई की रात वह जबरन घर में भी घुस गया था. इसके बाद गांव में पंचायती कर मामला सुलझाया गया था. आरोप है कि 08 जुलाई की रात करीब 02 बजे मोहम्मद सुबेर, मोहम्मद शहाबुद्दीन, मोहम्मद अली, मोहम्मद महफूज सहित सात लोग एक चार चक्का वाहन व दो बाइकों पर सवार होकर आए. हथियार के बल पर घर के बाहर से नाबालिग को जबरन उठाकर ले गए. नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. छात्रा को जल्द बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस ने गांव में पूछताछ तेज कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >