15 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ

प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य आप सबों को आत्मनिर्भर बनाना

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे गुरुवार को बथनाहा एसएसबी 56 वीं बटालियन के कमांडेंट जनार्दन मिश्रा की उपस्थिति में एफ समवाय फुलकाहा के अंतर्गत आने वाले जीवांत गांव मानिकपुर पंचायत भवन में 49 ओआरई मद वर्ष 2026 -27 के तहत सिलाई प्रशिक्षण 15 दिवसीय कोर्स का शुभारंभ गुरुवार से आयोजित किया गया. जिसमें कमांडेंट द्वारा प्रशिक्षुओं को कोर्स संबंधित जानकारी दी गयी. सभी 20 प्रशिक्षुओं ने एसएसबी को धन्यवाद दिया व भविष्य में अन्य इस प्रकार का कोर्स चलाने का व स्पोर्ट्स केंद्र खुलवाने का भी आग्रह किया. कमांडेंट ने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए सिलाई प्रशिक्षण कोर्स का शुभारंभ किया. उषा ब्यूटीशियन फाऊंडेशन के तहत प्रशिक्षण प्रशिक्षित हेमा कुमारी के द्वारा दिया जा रहा है. मौके पर उपस्थित प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए सहायक कमांडेंट राणा कुमार ने कहा कि सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व के मूल ध्येय वाक्य के साथ सशस्त्र सीमा बल आप सभी के सेवा व सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है. कार्यक्रम में मौजूद फुलकाहा बीओपी प्रभारी सह सहायक कमांडेंट राणा कुमार एफ समवाय प्रभारी, पंसस प्रतिनिधि संतोष यादव, डाॅ गौतम भगत व अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >