पूर्व चेयरमैन की 14 वीं पुण्यतिथि मनायी

लोगों ने उनकी जीवनी पर डाला प्रकाश

फारबिसगंज. नगर परिषद फारबिसगंज के पूर्व चेयरमैन अरविंद यादव की 14वीं पुण्यतिथि शिक्षक कॉलोनी स्थित आवास पर समारोहपूर्वक मनायी. इस मौके पर लोगों ने नप के पूर्व चेयरमैन अरविंद यादव की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला. बल्कि उनके द्वारा फारबिसगंज शहर के लिए किए गये विकास कार्यों के संदर्भ पर भी प्रकाश डाला. मौजूद लोगों ने कहा कि नप के पूर्व चेयरमैन स्व अरविंद यादव व्यवहार के धनी थे. मौके पर मुख्य पार्षद वीणा देवी, किशन कुमार, डॉ प्रियंका यादव, खुशबू कुमारी, डॉ पूजा कुमारी, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, नप सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मनोज कुमार सिंह, गणेश प्रसाद गुप्ता, मो इस्लाम, वार्ड पार्षद व पार्षद प्रतिनिधियों में हेमंत कुमार उर्फ संजय रजक, उमाशंकर उर्फ बुलबुल यादव, कन्हैया गुप्ता, अशोक फुलसरिया, चांदनी सिंह, नम्रता सिंह, सैय्यद आबिद हुसैन उर्फ गुड्डू अली सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >