गांजा-नशीली दवा व नेपाली नोट समेत तस्कर गिरफ्तार

नरपतगंज : नरपतगंज थाना पुलिस ने मंगलवार देर शाम फतेहपुर के समीप से बाइकसवार दो युवकों को हथियार व कारतूत के साथ गिरफ्तार किया था. बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपितों में पिठौरा पंचायत का अजय पासवान पिता सुगानंद पासवान व सोहेल पिता वाजउद्दीन हैं. गिरफ्तार […]

नरपतगंज : नरपतगंज थाना पुलिस ने मंगलवार देर शाम फतेहपुर के समीप से बाइकसवार दो युवकों को हथियार व कारतूत के साथ गिरफ्तार किया था. बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपितों में पिठौरा पंचायत का अजय पासवान पिता सुगानंद पासवान व सोहेल पिता वाजउद्दीन हैं. गिरफ्तार अजय पासवान अपना किसान पार्टी के दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष है.

नरपतगंज पुलिस को भारी मात्रा में हथियार के साथ युवक की जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद नरपतगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फतेहपुर के आस-पास के गांव में नाकेबंदी कर घंटों अथक प्रयास के बाद एक बाइक पर सवार दोनों युवक को एक थ्रीनट व तीन गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया था.
हालांकि नरपतगंज थाना पुलिस दोनों युवक के हथियार तस्करी के अलावा अपराध के मामले में गहन रूप से जांच-पड़ताल कर रहे हैं. मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दोनों युवक को हथियार व तीन गोली के साथ गिरफ्तार करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >