शिक्षक नियोजन का रोस्टर प्रकाशित

अररिया : प्रारंभिक शिक्षक नियोजन 2019-20 को आखिरकार जिला शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार को एनआइसी अपलोड कर दिया गया. पूर्व में वर्ग छह से आठ तक का रोस्टर एनआइसी में लोड किया जा चुका है. सोमवार को कक्षा एक से पांच तक का रोस्टर एनआइसी पर लोड करने के लिए सूची उपलब्ध करा दी गयी […]

अररिया : प्रारंभिक शिक्षक नियोजन 2019-20 को आखिरकार जिला शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार को एनआइसी अपलोड कर दिया गया. पूर्व में वर्ग छह से आठ तक का रोस्टर एनआइसी में लोड किया जा चुका है. सोमवार को कक्षा एक से पांच तक का रोस्टर एनआइसी पर लोड करने के लिए सूची उपलब्ध करा दी गयी है. प्रारंभिक विद्यालयों के रिक्त पदों के प्रकाशन के बाद नियोजन इकाइयों में आवेदन जमा लेने की प्रक्रिया में तेजी आयेगी. विभाग द्वारा रोस्टर का प्रकाशन कराने में काफी विलंब किया गया. रोस्टर प्रकाशन में विलंब का कारण बताया गया कि नियोजन इकाई से रिक्ति देने में देरी की गयी है

230 नियोजन इकाई का बना है रोस्टर
जिले में 230 नियोजन इकाई के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के शिक्षक रिक्ति के आधार पर जिला शिक्षा विभाग द्वारा रोस्टर बनाया गया है. नियोजन इकाई में दो नगर परिषद अररिया व फारबिसगंज एक नगर पंचायत जोगबनी, नौ प्रखंड व 218 पंचायत नियोजन इकाई है.
सामान्य में 1499 और उर्दू में 359 व बंगला में चार शिक्षकों की रिक्ति है. यह रिक्ति वर्ष 2012 के रिक्त पदों पर नियोजन होना है. इसमें केवल टीइटी, एसटीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ही मौका मिलेगा. ऐसे अभ्यर्थियों को भी मौका मिलेगा जिन्होंने वर्ष 2011 मे टीइटी, एसटीइटी उत्तीर्ण किया था. जिनकी वैद्यता समाप्त हो गयी थी. सरकार ने इनकी प्रमाण पत्र को दो साल के लिए विस्तारित कर दी है.
29 जनवरी को मिलेगा नियोजन पत्र
संशोधित तिथि के अनुसार प्रारंभिक विद्यालयों के रिक्त शिक्षक पदों पर 11 नवंबर तक आवेदन जमा लिए जायेंगे. 20 नवंबर तक मेघा सूची बनेगी और 26 नवंबर तक नियोजन इकाई द्वारा मेघा सूची का अनुमोदन किया जायेगा. 29 नवंबर तक मेघा सूची का प्रकाशन किया जाना है.
13 दिसंबर तक आपत्ति निराकरण के बाद हर हाल में 20 दिसंबर को मेघा सूची कर अंतिम प्रकाशन किया जायेगा. इसके बाद मेघा सूची का अनुमोदन, सार्वजनीकरण, आवेदनों का सत्यापन सहित अन्य प्रक्रिया पूरी कर 29 जनवरी 2020 को चयनित अभ्यर्थियों के बीच नियोजन पत्र का वितरण किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

पुलिस लाइन अररिया में पालना घर का किया गया उद्घाटन, कामकाजी महिलाओं के लिए सौगात

जिले में एलपीजी सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, तीन एजेंसी पर छापामारीप्रतिनिधि, अररियाजिला में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुव्यवस्थित व पारदर्शी बनाने के लिये जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है. प्रशासनिक स्तर से इसके लिये कई जरूरी पहल किये गये हैं. जिले के सभी पंचायतों में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. वहीं नगर परिषद व नगर पंचायत इलाकों में तीन तीन वार्डों को मिलाकर कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है. ताकि उपभोक्ताओं को आसानी से गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके. इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित अधिकारियों की विशेष टीम द्वारा जिले के तीन गैस एजेंसी पर छापामारी की गयी. लेकिन कहीं से भी कोई शिकायत का मामला सामने नहीं आया. गौरतलब है कि उपभोक्ताओं को सुविधाजनक रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिये संचालित जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से अब तक कुल 509 उपभोक्ताओं की शिकायत प्राप्त हुई है. इसमें 453 शिकायतों का निष्पादन हो चुका है. शेष 56 लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिये संबंधित एजेंसी को जरूरी निर्देश दिये गये हैं. जिलाधिकारी ने की विद्युत विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा, पीएम सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने का दिया निर्देशप्रतिनिधि, अररियाजिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में विद्युत विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं के छत पर सोलर पैनल अधिष्ठापन व कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के छत पर मुफ्त सोलर पैनल अधिष्ठापन कराने हेतु जीविका के माध्यम से सहमति पत्र प्राप्त करने संबंधी माामलों के प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक में बताया गया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अप्रैल माह तक विद्युत प्रमंडल अररिया को 212 व विद्युत प्रमंडल फारबिसगंज में 670 आवेदन प्राप्त हुए हैं. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर वेंडर चयन की प्रक्रिया को तेज करते हुए लाभुकों को प्रोत्साहित किया जाये. उन्होंने सोलर पैनल अधिष्ठापन हेतु बैंक ऋण उपलब्ध कराने के लिये संबंधित शाखा प्रबंधकों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का निर्देश अधिकारियों को दिया. जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय वार्ड सदस्य, मुखिया व मीटर रीडर के माध्यम से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति लोगों को जागरूक किया जाये. कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के लिये मुफ्त सोलर पैनल अधिष्ठापन हेतु प्रखंडवार जीविका समूहों के माध्यम से सहमति पत्र भरवाने की प्रगति की भी बैठक में समीक्षा की गयी. मौके पर विद्युत कार्यपालक अभियंता अररिया गौरव कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता फारबिसगंज राजेश प्रियदर्शी सहित संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद थे. नीट की परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की हुई बैठकफोटो-1-बैठक में उपस्थित जिलाधिकारी व अन्यप्रतिनिधि, अररियाजिले में नीट यूजी 2026 की परीक्षा निष्पक्ष व पारदर्शी माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला समन्वय समिति समिति की बैठक मंगलार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार सहित संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद थे. गौरतलब है कि यह परीक्षा 3 मई रविवार को एनटीए द्वारा आयोजित किया जायेगा. बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलूओं पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने सभी केंद्रों पर विधि व्यवस्था के संधारणस को लेकर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. साथ ही अभ्यर्थियों की सघन जांच (फ्रिस्किंग) सहित एनटीए के गाइड लाइन का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. जिलाधिकारी ने कहा कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र व पहचान का सख्ती पूर्वक सत्यापन किया जाना चाहिये. साथ ही सभी केंद्राधीक्षक संबंधित अपने केंद्र पर पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, बैठने की समुचित व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. बैठक में परीक्षा केंद्रों तक यातायात के सुगम इंतजाम सुनिश्चित कराने, सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा के अधिष्ठापन, प्रश्न पत्रों की गोपनीयता व सुरक्षा बनाये रखने के लिये जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिये. बैठक में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन नवनील कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ रामबाबू कुमार, नोडल पदाधिकारी कुमार राघवेंद्र सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी, सभी केंद्राधीक्षक सहित अन्य मौजूद थे. पुलिस लाइन अररिया में पालनाघर का किया गया उद्घाटन, कामकाजी म

सूखा नशा के खिलाफ अररिया पुलिस का ऑपरेशन प्रहार

जिलाधिकारी ने की विद्युत विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा

यह भी पढ़ें >