हल्की बूंदा-बांदी से लुढ़का तापमान, बारिश के आसार नहीं

अररिया : तेज पछुआ हवाओं के साथ हल्की बूंदा-बांदी होता देख मंगलवार को जिले में किसानों के चेहरे पर चिंता की रेखाएं उभर आयीं. आसमान में घना काला बादल देख गेहूं उत्पादक किसानों के पसीने छूटने लगे. खेतों में लगे गेहूं की फसल तैयार होने की स्थिति में है. अप्रैल के दूसरे हफ्ते से कई […]

अररिया : तेज पछुआ हवाओं के साथ हल्की बूंदा-बांदी होता देख मंगलवार को जिले में किसानों के चेहरे पर चिंता की रेखाएं उभर आयीं. आसमान में घना काला बादल देख गेहूं उत्पादक किसानों के पसीने छूटने लगे. खेतों में लगे गेहूं की फसल तैयार होने की स्थिति में है.

अप्रैल के दूसरे हफ्ते से कई जगहों पर इसकी कटनी भी शुरू होने वाली है. ऐसे में बारिश से फसल को गहरा नुकसान की संभावना से किसान परेशान हो उठे. हालांकि उनकी परेशानी जल्द ही खत्म हो गयी. जब हल्की बूंदा-बांदी के बाद बारिश बंद हो गया.
लेकिन आसमान में बादल दिन भर छाये रहने के कारण दोपहर बाद तक लोगों को धूप के दर्शन नहीं हो सके. हल्की बूंदा-बांदी व आसमान में बादल छाये रहने के कारण औसत तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गयी. इस कारण लोगों को एक बार फिर से ठिठुरन महसूस हुई. सुबह में हल्की बारिश के बाद मौसम सामान्य बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >