अररिया : पेट्रोल पंप कर्मी से 16 हजार रुपये लूटे

ताराबाड़ी (अररिया) : नकाबपोश अपराधियों ने सोमवार की रात ताराबाड़ी चौक स्थित पेट्रोल पंपकर्मी से पिस्टल का भय दिखाकर 16 हजार रुपये लूट लिये. पंप मालिक सह कुर्साकांटा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मो अजहरुद्दीन उर्फ हजरत ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. मंगलवार के सुबह पेट्रोल पंप के मैनेजर निकेश वर्मा द्वारा घटना की लिखित […]

ताराबाड़ी (अररिया) : नकाबपोश अपराधियों ने सोमवार की रात ताराबाड़ी चौक स्थित पेट्रोल पंपकर्मी से पिस्टल का भय दिखाकर 16 हजार रुपये लूट लिये. पंप मालिक सह कुर्साकांटा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मो अजहरुद्दीन उर्फ हजरत ने पुलिस को मामले की जानकारी दी.
मंगलवार के सुबह पेट्रोल पंप के मैनेजर निकेश वर्मा द्वारा घटना की लिखित शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. जानकारी मुताबिक मेसर्स अजीज फ्यूल सेंटर ताराबाड़ी के कैशियर निकेश वर्मा रात्रि करीब 9 बजे अपने बाइक से अपने घर कुर्साकांटा प्रखंड के सिझुआ गांव जा रहे थे.
पीछे से एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने सुकसेना दभड़ा गांव के बीच संस्कृत विद्यालय के समीप सुनसान जगह पर पिस्टल का भय दिखाकर बाइक को रूकवाया. रुकते ही बाइक पर बैठे नकाबपोश अपराधियों ने पम्पकर्मी निकेश के कनपट्टी में पिस्टल सटा दिया व 16 हजार नगद तथा मोबाइल छीन लिया. इस दौरान पंप कर्मी की बाइक का डिक्की तोड़कर भी तलाशी ली मगर कुछ नहीं मिलालूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी ताराबाड़ी की ओर फरार हो गये. इधर ताराबाड़ी थानाध्यक्ष महबूब आलम ने बताया कि सूचना के आधार पर अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए छापेमारी जारी है. लूट में संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >