अररिया : नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत रेवाही की वार्ड सदस्य नूरजहां ने पंचायत के मुखिया व उनके सहयोगी द्वारा बदसलूकी किये जाने और धार-दार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने व जान मारने की धमकी दिये जाने को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उचित न्याय दिलाने की गुहार लगायी है. एसपी को दिये आवेदन में नूरजहां पति मो मीर असलम ने कहा है कि मंगलवार की सुबह वह अपने खेत पर जा रही थी.
इस क्रम में पंचायत के मुखिया के घर के पास पहुंचते ही मुखिया पति सकील अहमद, पुरजन अली उसे देखते ही गाली-गलौज करने लगे. उक्त लोगों ने उसे जबरन पकड़ कर जोर-जबरदस्ती मुखिया के दरवाजे पर लाया. जोर-जबरदस्ती के क्रम में उक्त लोगों ने उनके कपड़े फाड़ डाले. पूरजन अली पिता हाजी अब्दुल लतीफ व मो सेराज पिता मो सज्जाद सिमराहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेवाही के निवासी हैं. उक्त लोगों ने उसे जबरन मुखिया के दरवाजे पर बिठाया. जहां मुखिया पति मो सकील अहमद बुरी नियत से उसके साथ छेड़खानी करने लगे. विरोध करने पर उसे पीटा गया. इससे उसके सिर, छाती पर गहरे जख्म उभर आये.
चिखने-चिल्लाने पर मुखिया पति ने भद्दी गालियां देते हुए कहा कि तुम वार्ड सदस्य हो तो क्या हुआ. जैसे तुम्हारे पति जेल में सड़ रहा है. तुमने अगर मेरा विरोध करना नहीं छोड़ा तो तुम्हें बर्बाद कर दूंगा. उसके प्रस्ताव का विरोध करने पर मुखिया पति ने दस हजार रुपये मूल्य का मेरा गहना छीन लिया. इसके बाद लोगों ने जबरन दो सादा कागज पर मेरा अंगूठा निशान ले लिया. रोने-धोने की अवाज सुन कर स्थानीय लोग वहां एकत्र हुए और मुझे वहां से मुक्त कराया. इसके बाद अपना इलाज कराने में फारबिसगंज अनुमंडल अस्तपाल गयी. जहां उक्त लोग भी आ धमके और मुझे किसी से कुछ नहीं बताने की बात कहते हुए मुझे जान मारने की धमकी दी. मामले में उचित न्याय दिलाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की गुहार पीड़िता ने जिला पुलिस अधीक्षक को दिये आवेदन में लगायी है.
