हिन्दुस्तान व बालचर स्काउट और गाइड के कार्यक्रमों पर लगायी रोक

डीइओ ने सभी विद्यालयों के प्रधानों को निर्गत किया पत्र निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने दोनों संस्था पर लगाया रोक अररिया : हिंदुस्तान व बालचर स्काउट और गाइड के कार्यक्रमों पर रोक लगाते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी उच्च माध्यमिक, माध्यमिक, उत्क्रमित माध्यमिक, मध्य, बुनियादी, प्राथमिकी व निजी विद्यालय के प्रधानों को पत्र निर्गत किया […]

डीइओ ने सभी विद्यालयों के प्रधानों को निर्गत किया पत्र

निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने दोनों संस्था पर लगाया रोक
अररिया : हिंदुस्तान व बालचर स्काउट और गाइड के कार्यक्रमों पर रोक लगाते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी उच्च माध्यमिक, माध्यमिक, उत्क्रमित माध्यमिक, मध्य, बुनियादी, प्राथमिकी व निजी विद्यालय के प्रधानों को पत्र निर्गत किया है. डीइओ द्वारा निर्गत पत्र में सभी प्रधानाध्यापकों से हिंदुस्तान स्काउट और गाइड व बालचर स्काउट्स व गाइड्स के कार्यक्रमों को अपने विद्यालय में संचालित नहीं करने का निर्देश दिया गया है. डीइओ ने निर्गत पत्र के आलोक में दोनों स्काउट और गाइड को फर्जी बताते हुए अविलंब रोक लगाने का निर्देश दिया गया है. डीइओ ने निर्गत पत्र में जिक्र किया है कि निदेशक माध्यमिक शिक्षा के पत्र के आलोक में दोनों स्काउट और गाइड को फर्जी बताते हुए अविलंब रोक लगाने का निर्देश दिया गया है.
उन्होंने अररिया शाखा स्थापना के पत्र 1988 को भी इस आदेश से तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है. पत्र में कहा गया है कि इन दोनों संस्थाओं के द्वारा बारंबार फर्जी व भ्रामक अभिलेखों के कारण भारत स्काउट और गाइड जो वास्तविक संस्था है उस पर सवाल उठने लगा है. इन संस्थाओं के द्वारा छात्र-छात्राओं करे अनेकों प्रकार का लोभ लालच देकर भ्रमित किया जाता है. जबकि केवल भारत स्काउट और गाइड के छात्र-छात्राओं को ही राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है
तथा रेलवे व अन्य संस्थानों के नौकरियों में भारत स्काउट और गाइड के प्रमाण पत्र को वैध माना जाता है. डीइओ ने सभी विद्यालय के प्रधानों को निर्देश दिया है कि हिंदुस्तान स्काउट और गाइड व बालचर स्काउट्स और गाइड्स के कार्यक्रमों को अपने विद्यालयों में संचालित नहीं करने दें. यदि ऐसा नहीं होता है तो यह माना जायेगा कि फर्जी प्रशिक्षकों के साथ शुल्क उगाही में आप पर भी लागू होगी. भारत स्काउट और गाइड के माध्यम से ही अपने विद्यालयों में स्काउट और गाइड के कार्यक्रमों को संचालित करने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >