पलासी : थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेहरो गांव में रविवार को दहेज लोभियों ने एक 19 वर्षीया नवविवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. घटना की सूचना पर पलासी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. इस बाबत मृतका की मां व बलवात निवासी बीवी अबेदा, पति मो मेहफूज ने पलासी थाना में अपने दामाद शाह मोइन के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि उनकी बीवी नाहीदा खातून की शादी करीब आठ माह पूर्व मेहरो चौक निवासी शाह हडियल के पुत्र साह मोइन के साथ करायी थी. शादी के बाद ही उनका दामाद दहेज के रूप में रुपये की मांग कर रहा था. रविवार को सूचना मिली की उसकी पुत्री की मौत हो गयी है. सूचना पर वह अपनी बेटी के ससुराल आयी, जहां उसकी बेटी का शव पड़ा हुआ था. बेटी के गले में निशान था. पीड़िता ने अपने प्राथमिकी में दावा किया है कि उनकी बेटी को उसके दामाद ने गला दबा कर मार डाला है. इधर पलासी थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपित पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
