अररिया : विषाक्त भोजन खाने से दो दर्जन बच्चे बीमार पीएचसी नरपतगंज में चल रहा है इलाज

नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के नाथपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 12 में रविवार को विषाक्त भोजन खाने से लगभग दो दर्जन बच्चे बीमार हो गये. सभी का रविवार की सुबह ग्रामीण चिकित्सक द्वारा इलाज कराया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद रविवार को दोपहर सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती […]

नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के नाथपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 12 में रविवार को विषाक्त भोजन खाने से लगभग दो दर्जन बच्चे बीमार हो गये. सभी का रविवार की सुबह ग्रामीण चिकित्सक द्वारा इलाज कराया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद रविवार को दोपहर सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है.
चिकित्सक द्वारा इलाज के लिए पूरी तैयारी की गयी है. बीमार लोगों में नाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी बबिता कुमारी, सोनी कुमारी, कविता कुमारी, विनीता कुमारी, प्रह्लाद कुमार, संजय ऋषिदेव, किरण कुमारी, रीना कुमारी, मुन्नी देवी, सुजीत कुमार, किशन देव ऋषिदेव, सुरेंद्र ऋषिदेव, कल्लू ऋषिदेव, शोमी कुमार, कृष्णा कुमार, शिवम कुमार, देवराज कुमार, राधिका कुमार सहित अन्य शामिल हैं.
ग्रामीण चिकित्सक से कराया इलाज सुधार नहीं होने पर ले गये पीएचसी
रविवार की सुबह जैसे ही बच्चों की तबीयत बिगड़ी पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. सभी अपने अपने बच्चों के इलाज के लिए पीएचसी लेकर पहुंचे. पीएचसी में भी अफरा तफरी का माहौल बन गया. हालांकि कुछ ग्रामीणों ने पूरे गांव में डायरिया होने का आशंका जाहिर की. जानकारी मिलते ही आधा दर्जन जनप्रतिनिधियों ने भी पीएचसी पहुंच कर बीमार परिजनों से हाल चाल पूछा. जानकारी अनुसार शनिवार शाम नाथपुर पंचायत में दो जगहों पर मुंडन एवं संपीडन का भोज था. जहां वार्ड संख्या 12 के महादलित टोला के सैकड़ों लोग शनिवार की रात भोज में शामिल हुए.
भोज खाकर लौटने के बाद रविवार सुबह से बच्चों को उल्टी व पेट दर्द की शिकायत होने लगी. इसके बाद ग्रामीण चिकित्सक द्वारा इलाज कराया गया. लेकिन सुधार नहीं होने एवं स्थिति बिगड़ते देख सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया गया. जहां इलाज जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >