अररिया : भूमि-विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हो रही मारपीट में बीच बचाव कराने पहुंचे एक व्यक्ति को महंगा पड़ा. दूसरे पक्ष के आक्रोशित लोगों ने बीच बचाव कर रहे दौलतपुर निवासी दुर्गानंद प्रसाद के ऊपर दबिया से प्रहार कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल अवस्था में उसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया.
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया. जानकारी अनुसार दौलतपुर निवासी दुर्गानंद प्रसाद अपने रिश्तेदार के खपड़ा गांव गया था. इसी दौरान पूर्व से जारी भूमि-विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी. बीच-बचाव करने गये दुर्गानंद पर ही लोगों ने प्रहार कर दिया.
मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल
अररिया. विभिन्न विवादों को लेकर हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. घायलों में कमदाहा निवासी बीवी रसीदा, सिमराहा निवासी बीवी सजीदा, मो ऐजाज, हयातपुर निवासी निवासी मो हसीब व अररिया निवासी मो छोटू शामिल हैं. चिकित्सकों ने सभी घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद एक की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिएण् पूर्णिया रेफर कर दिया. बाकी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. पीड़ित परिजनों के अनुसार इसकी सूचना थाना को दे दी गयी है.
