अररिया : नाबालिग का अपहरण कर उससे शादी कराने को ले पीड़िता के माता-पिता को धमकी दी गयी है. मामला नगर थाना के बेलवा गांव की है. इस मामले को ले पीड़िता के पिता ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
पीड़िता के पिता बेलवा फटकन टोला निवासी मो नौशाद ने अपने आवेदन में कहा है कि 27 अप्रैल 18 की रात्रि उसकी पुत्री शौच के लिए घर से बाहर गयी थी, लेकिन बहुत देर के बाद भी घर पर नहीं लौटी तो परिजन उसकी काफी खोजबीन की. बाद में पता चला कि गांव के ही मो रउफ सहित आधा दर्जन लोगों ने उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया है. खोजबीन के क्रम में शुक्रवार की सुबह मो रउफ ने धमकी दी कि बहू के भाई मो मोहतशीम से उसकी बेटी की शादी करा दें. नहीं तो बेटी वापस नहीं मिलेगी. इस मामले को लेकर पिता ने नगर थाना में आवेदन देकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगायी है.
