वैज्ञानिक तरीके से खेती करें किसान

नरपतगंज : प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन प्रांगण में बुधवार को किसान कल्याण कर्मशाला का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कंचन माला देवी ने की. कर्मशाला में किसानों की आमदनी वर्ष 2022 तक हर हाल में दोगुणी कैसे की जाय इस पर चर्चा की गयी. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार उपस्थित […]

नरपतगंज : प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन प्रांगण में बुधवार को किसान कल्याण कर्मशाला का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कंचन माला देवी ने की. कर्मशाला में किसानों की आमदनी वर्ष 2022 तक हर हाल में दोगुणी कैसे की जाय इस पर चर्चा की गयी. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार उपस्थित थे. प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार मंडल व कृषि समन्वयक मृत्युंजय सिंह ने इस मौके पर जैविक खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी गई. मौके पर मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृत्यानंद यादव, पूर्व प्रमुख मनोज यादव, उप प्रमुख प्रतिनिधि मोहम्मद हदीस, कृषि समन्वयक पंचानंद सिंह, कुमार चंदन, लेखापाल रवि कुमार शर्मा आदि मौजू थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >