जोकीहाट : महलगांव थाना क्षेत्र के कुरसेल पंचायत के बलुआ गांव में शनिवार की संध्या ठनका ठनके से एक सोलह साल की युवती की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार शनिवार को हो रही मुसलाधार बारिस के साथ-साथ काफी जोर से बादल गरज रहा था. इसी दौरान ठनका गिरने से बलुआ गांव निवासी वसीम की 16 वर्षीय पुत्री शोला प्रवीण की मौत उसके चपेट में आने से हो गयी.
अररिया प्रतिनिधि के अनुसार, रविवार को ठनका गिरने से एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गये. तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. चिकित्सकों ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद एक की स्थिति गंभीर गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया. रविवार को ठनका गिरने से रानीगंज प्रखंड के बिस्टोरिया निवासी नीलम देवी पति प्रमोद ऋषिदेव, गोपलपुर निवासी ललित मेहता पिता फुलानंद मेहता व विनोद कुमार पिता लालू प्रसाद अपने घर में काम कर रहा था. इसी दौरान ठनका गिरने से इसकी चपेट में सभी लोग आ कर घायल हो गये. आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद विनोद कुमार को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया.
