अब मोबाइल एप के माध्यम से होगी विद्यालयों की मॉनीटरिंग

विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने में मिलेगी मदद अररिया : प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था के सुधार के लिए सरकार आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दे रही है. राज्य सरकार ने बीते महीने प्रारंभिक विद्यालयों की निगरानी व निरीक्षण की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बेस्ट नाम से नया मोबाइल एप जारी […]

विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने में मिलेगी मदद

अररिया : प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था के सुधार के लिए सरकार आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दे रही है. राज्य सरकार ने बीते महीने प्रारंभिक विद्यालयों की निगरानी व निरीक्षण की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बेस्ट नाम से नया मोबाइल एप जारी किया है. ईजी स्कूल ट्रेकिंग बीईएसटी के माध्यम से अब जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों का ससमय अनुश्रवण संभव होगा. मोबाइल एप के उपयोग से विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति में सुधार के साथ विद्यालय से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों की ट्रेकिंग आसान होगी. खास बात ये कि जांच के लिए मोबाइल एप के प्रयोग से गलत सूचना देकर जांच अधिकारी व शिक्षकों के लिए बचना नामुमकिन होगा. इससे प्रारंभिक विद्यालयों में पारदर्शी तरीके से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विकास में मदद मिलने की उम्मीद है.
एप के उपयोग का दिया गया प्रशिक्षण : मोबाएल एप लॉच होने के बाद वरीय अधिकारियों को पटना में आयोजित कार्यशाला के दौरान मोबाइल एप के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया. मास्टर ट्रेनरों ने एप प्रयोग के दौरान आने वाली चुनौतियों से अभ्यर्थियों को अवगत कराते इसके बेहतर उपयोग की जानकारी दी. कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षा विभाग के अधिकारी जिला स्तर पर विभागीय अधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे.
एप के जरिये स्कूलों की गतिविधियों पर रहेगी नजर
मोबाइल एप विद्यालय में शिक्षक और छात्र की उपस्थिति में सुधार में सहायक होगा. संकुल स्तर से लेकर राज्य स्तर के सभी अधिकारी के पास यह मोबाइल एप उपलब्ध होगा. विद्यालय में प्रतिदिन शिक्षक-छात्र उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, शौचालय की स्थिति, परिसर की साफ-सफाई, वर्ग संचालन सहित विद्यालय की अन्य गतिविधियों पर विभाग मोबाइल एप के जरिये पैनी नजर रख सकेगा. महत्वपूर्ण ये कि एप के जरिये गलत सूचना देकर वरीय अधिकारियों को गुमराह करना मुश्किल होगा. लिहाजा विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अनुकूल माहौल बन पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >