मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुरूप बदला वेबसाइट का लुक

अंग्रेजी के साथ हिंदी में उपलब्ध हैं जानकारियां दे सकते हैं फीडबैक भी स्क्रीन रीडर भी लगेगा दिव्यांग भी उठा सकेंगे इसका लाभ अररिया : केंद्री सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय के निर्देश पर जिले के आधिकारिक वेबसाइट को एक नया लुक दिया गया है. खास ये कि अब वेबसाइट हिंदी व अंग्रेजी दोनों संस्करणों में […]

अंग्रेजी के साथ हिंदी में उपलब्ध हैं जानकारियां दे सकते हैं फीडबैक भी

स्क्रीन रीडर भी लगेगा दिव्यांग भी उठा सकेंगे इसका लाभ
अररिया : केंद्री सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय के निर्देश पर जिले के आधिकारिक वेबसाइट को एक नया लुक दिया गया है. खास ये कि अब वेबसाइट हिंदी व अंग्रेजी दोनों संस्करणों में उपलब्ध है. वेबसाइट पर जिले में स्कूलों, अस्पतालों सहित अन्य बहुत सारी जानकारियां उपलब्ध करायी जा चुकी हैं. खास ये भी कि मात्र 20 दिनों की मेहनत से वेबसाइट को नया अंदाज देने में सफलता पायी गयी. जिला एनआइसी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उप चुनाव के कारण मंत्रालय के निर्देश पर चुनाव संपन्न होने के बाद अमल शुरू हो सका. पर केवल 20 दिनों में ही वेबसाइट को नया लुक दे दिया गया.
नौ अप्रैल की देर रात को ही वेबसाइट अपने नये अंदाज में लाइव हो गया. बताया गया कि वेबसाइट पर जिले में स्कूलों, अन्य शिक्षण संस्थानों व अस्पतालों की संख्या व अन्य तफसील के साथ साथ पर्यटन स्थलों, गैर सरकारी संगठनों के बारे में भी जानकारियां उपलब्ध करायी गयी हैं. साथ ही जिला पहुंचे के रूट की सूचना भी है. बताया गया कि वेबसाइट पर सुझाव व शिकायत दर्ज करने का प्रावधान भी किया गया है. वहीं जल्द ही वेबासाइट पर स्क्रीन रीडर की सुविधा देने की बात चल रही है. ताकि नेत्रहीन व अन्य दिव्यांग भी वेबसाइट का लाभ उठा सकें. बताया गया कि वेबसाइट पर जल्द ही केंद्र व राज्य सरकार के कुछ नये लिंक भी डाले जायेंगे.
प्रमुख बिंदु
नौ अप्रैल की रात से नये लुक में लाइव हुआ वेबसाइट
वेबसाइट पर आसानी से मिलेंगी अहम सूचनाएं
फीडबैक देने व शिकायत दर्ज करने की भी सुविधा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >