अररिया : नगर थाना क्षेत्र के रामपुर कोदरकट्टी दियागंज वार्ड संख्या छह निवासी एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर उसने महिला थाने में तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में पीड़िता ने कहा कि छह माह पूर्व […]
अररिया : नगर थाना क्षेत्र के रामपुर कोदरकट्टी दियागंज वार्ड संख्या छह निवासी एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर उसने महिला थाने में तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में पीड़िता ने कहा कि छह माह पूर्व वह अपने पड़ोसी छोटकन के घर जा रही थी.
इस दौरान अकेला पाकर मो महबूब आलम पिता उमर फारूख ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जब वह चिल्लाने लगी तो आरोपित ने उसे शादी का प्रलोभन देकर चुप करा दिया. इसके बाद मो फारूख पिता स्व कबीर, बीबी अनसरी पिता उमर फारूख दोनों ने आकर कहा कि छह दिनों बाद उसका विवाह आरोपित युवक से करा देंगे. पीड़िता दोनों के बातों का विश्वास कर व लज्जा वश चुप रह गयी.
पहले किया दुष्कर्म…
इस बीच मोबाइल पर बुलाकर आरोपित उसके साथ शरीरिक संबंध बनाता रहा. करीब 24-25 दिन पूर्व उसे दिल्ली भगाने के लिए घर पर बुलाया, लेकिन शाम होने के कारण वह आरोपित के घर पर ही रही. सुबह ग्रामीणों के डर से आरोपित ने उसे घर से भगा दिया. इस बात का विरोध करने पर आरोपित व उसके परिजनों ने कहा कि उचित समय पर दोनों का विवाह करा देंगे. 19 मार्च को आरोपित व अन्य विवाह की बात से इंकार कर गये. दबाव बनाये जाने पर दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे. मामले में महिला थानाध्यक्ष मीरा कुमारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. जांच के दौरान दोषी पाये जाने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.