बालू लदे ट्रक से कुचलकर बालक की मौत, जाम
बहादुरगंज : बहादुरगंज-ठाकुरगंज मुख्य मार्ग एनएच 327 ई पर मंगलवार की सुबह लोहागाड़ा हाट के पास ट्रक की चपेट में आने से पांच वर्षीय बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची बहादुरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये किशनगंज भेज दिया व ट्रक सहित चालक को पुलिस कस्टडी में ले लिया. मिली सूचना के अनुसार, मोइन साह का पांच वर्षीय पुत्र राजा किसी चाय दुकान से निकल सड़क पार कर रहा था. इतने में पौआखाली की तरफ से तेज गति से आ रहे बालू लदे ट्रक की चपेट में वह बालक आ गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. इस बीच हो-हल्ला के बीच ही भीड़ ने ड्राइवर सहित उस ट्रक को धर-दबोचा एवम सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले सौंप दिया. उधर घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य
बालू लदे ट्रक…
मार्ग पर शव को रखकर घंटों सड़क जाम की व शासन-प्रशासन से समुचित सरकारी मुआवजा की मांग करने लगे. बीडीओ जुल्फेकार आदिल, सीओ सहदुल हक व थानाध्यक्ष महफुज आलम ने किसी तरह 2-3 घंटे के दरम्यान आक्रोशित को समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया व फिर जाकर यातायात बहाल किया जा सका.
एनएच 327 ई पर लोहागाड़ा हाट के पास की घटना
