सात बाल मजदूरों को एसएसबी ने कराया मुक्त

सभी बाल मजदूरों को दिल्ली खिलौना फैक्टरी में मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा था जोगबनी रेलवे स्टेशन पर हुई कार्रवाई जोगबनी : गुरुवार को जोगबनी एसएसबी के जवानों ने कैंप कमांडेंट अनीस कुमार के नेतृत्व में सात बाल मजदूरों को जोगबनी रेलवे स्टेशन पर बिचौलियों के चंगुल से मुक्त कराया. सभी बाल मजदूरों […]

सभी बाल मजदूरों को दिल्ली खिलौना फैक्टरी में मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा था

जोगबनी रेलवे स्टेशन पर हुई कार्रवाई
जोगबनी : गुरुवार को जोगबनी एसएसबी के जवानों ने कैंप कमांडेंट अनीस कुमार के नेतृत्व में सात बाल मजदूरों को जोगबनी रेलवे स्टेशन पर बिचौलियों के चंगुल से मुक्त कराया. सभी बाल मजदूरों को बिचौलियों द्वारा दिल्ली ले जाया जा रहा था. इस संबंध में जानकारी देते हुए जोगबनी कैंप कमांडेंट अनीस कुमार ने बताया कि गुरुवार की संध्या जोगबनी रेलवे स्टेशन पर हमारे जवानों ने संदिग्ध अवस्था में कुछ बच्चों को देखा. गुप्त ढंग से इसकी जांच करायी गयी, तो पता चला कि इन बच्चों को दिल्ली ले जाया जा रहा है. सभी बच्चों को बिचौलियों के चंगुल से मुक्त कराया गया. इसके साथ ही बिचौलिया को गिरफ्तार कर लिया गया.
बिचौलिये के चंगुल से मुक्त कराये गये बच्चों को एसएसबी द्वारा जोगबनी कैंप लाया गया. इसके बाद एसएसबी ने सभी बच्चों को कागजी प्रक्रिया के बाद चाइल्ड लाइन को सौंप दिया, जबकि गिरफ्तार बिचौलिया विकास ऋषिदेव पिता नारायण ऋषिदेव ग्राम गरगद्दी जिला अररिया को जोगबनी रेल थाना को सौंप दिया. विकास ने बताया कि वो इन बच्चों को काम के लिए दिल्ली ले जा रहा था, जहां इन सभी बच्चों से खिलौना बनाने का काम लिया जाना था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >