13 जनवरी तक स्कूलों में बंद हुई पढ़ाई

शीतलहर को देखते हुए दो बार किया गया अवधि विस्तार अररिया : भीषण शीतलहर को देखते हुए जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी प्राथमिक, मध्य व माध्यमिक विद्यालयों में पुन: 13 जनवरी तक शैक्षणिक कार्य स्थगित कर दिया गया है. शीतलहर को लेकर तीसरी बार डीइओ कार्यालय से पत्र निर्गत किया गया है. इससे […]

शीतलहर को देखते हुए दो बार किया गया अवधि विस्तार

अररिया : भीषण शीतलहर को देखते हुए जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी प्राथमिक, मध्य व माध्यमिक विद्यालयों में पुन: 13 जनवरी तक शैक्षणिक कार्य स्थगित कर दिया गया है. शीतलहर को लेकर तीसरी बार डीइओ कार्यालय से पत्र निर्गत किया गया है. इससे पहले दो जनवरी से छह जनवरी तक विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित किया गया था. पुन: छह जनवरी को पत्र निर्गत कर नौ जनवरी तक के लिए शिक्षण कार्य स्थगित किया गया, लेकिन बुधवार को जारी शीतलहर को देखते हुए डीएम के निर्देश पर अब 13 जनवरी तक शिक्षण कार्य स्थगित कर दिया गया है. इसके लिए डीइओ कार्यालय से पत्र निर्गत कर दिया गया है. डीइओ का यह आदेश मदरसा व संस्कृत विद्यालय में भी लागू होगा. इसकी जानकारी प्राथमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ सहित सभी बीइओ को दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >