न अपहृता की बरामदगी, न ही नामजदों की गिरफ्तारी

पुलिस पर उदासीनता का आरोप, एसडीपीओ को दिया आवेदन अररिया : प्राथमिकी दर्ज कराने के आठ दिनों बाद भी नगर थाना पुलिस ने अब तक न तो अपहृता को बरामद कर पायी है और न ही नामजदों की गिरफ्तारी ही कर पायी है. परेशान पिता ने बुधवार को एसडीपीओ अररिया को आवेदन देकर लड़की की […]

पुलिस पर उदासीनता का आरोप, एसडीपीओ को दिया आवेदन

अररिया : प्राथमिकी दर्ज कराने के आठ दिनों बाद भी नगर थाना पुलिस ने अब तक न तो अपहृता को बरामद कर पायी है और न ही नामजदों की गिरफ्तारी ही कर पायी है. परेशान पिता ने बुधवार को एसडीपीओ अररिया को आवेदन देकर लड़की की बरामदगी का गुहार लगाया है. घटना को ले नगर थाना कांड संख्या 882/17 अंकित है.
दरअसल सिकटी (बरदाहा) थाना क्षेत्र के धूमगढ़ निवासी विजय कुमार मंडल की पुत्री अररिया शिवपुरी वार्ड संख्या नौ में राम नारायण विश्वास के आवास में रहकर पढ़ाई करती थी. उसके साथ एक सहेली भी रहती थी. बीते 25 दिसंबर को वह ट्यूशन पढ़ने निकली. देर शाम तक वह नहीं लौटी तो सहेली ने इसकी जानकारी. कथित अपहृता के पिता को दिया. पिता व अन्य परिजनों ने छानबीन के बाद नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया. जिसमें रानीगंज थाना क्षेत्र के खरहट गांव निवासी रॉकी कुमार पिता कुलानंद मंडल,
अजीत कुमार, रवि कुमार उर्फ बमबम कुमार पिता हरदेव सिंह कुसियारगांव को नामजद कराया. नामजदों का मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया. इसके बावजूद पुलिस की कोई कार्रवाई नहीं होते देख एसडीपीओ को आवेदन देकर न्याय देने का गुहार लगाया है. पीड़ित पिता ने बताया कि थाना जाने पर कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलता है. पीड़ित ने बताया कि एसडीपीओ ने भरोसा दिलाया है कि पुलिस जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >