पांच लीटर शराब बरामद, पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

अररिया : जिले में अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बराद किया. साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए रविवार को रामपुर मुसहरी में छापेमारी कर पांच लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की. मौके पर शराब कारोबारी को गिरफ्तार […]

अररिया : जिले में अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बराद किया. साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए रविवार को रामपुर मुसहरी में छापेमारी कर पांच लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की. मौके पर शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शराब कारोबारी शंकर सहनी पिता विद्यानंद सहनी है. जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गिरफ्तार अभियुक्त कहीं से चुलाई शराब लेकर घर आया है.

सूचना पर एएसआइ मो कयूम, अनीमा कुमारी, टाइगर मोबाइल जवान खालिक, मो मौसम के साथ बीएमपी जवान ने अभियुक्त का घर पहुंच कर छापेमारी की. इस क्रम में पांच लीटर चुलाई शराब बरामद करते गृहस्वामी शंकर सहनी को गिरफ्तार कर लिया. नगर थानाध्यक्ष रमेश कांत चौधरी ने बताया कि पहले भी दो बार शराब कारोबार के मामले में शंकर सहनी को जेल भेजा जा चुका है. कांड दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर इसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की जानकारी दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >