10वीं के छात्रों का बढ़ाया हौंसला

क्रिएटिव पब्लिक स्कूल अररिया में स्थापना दिवस का आयोजन

अररिया. अररिया मुख्यालय स्थित क्रिएटिव पब्लिक स्कूल तस्लीमउद्दीन मार्ग इस्लाम नगर में गुरुवार को स्कूल के 12वें स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. साथ ही इस अवसर पर स्कूल के नौवीं क्लास के छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर दसवीं के छात्र छात्राओं के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप सेवानिवृत्त हेड मास्टर दीन रेजा अख्तर, प्रो शाहनवाज आलम, अरशद अनवर अलिफ ,महिला सामाजिक कार्यकर्ता अफसाना हसन, रफत सांवी, पंसस तंजील अहमद के अलावा अन्य लोग मौजूद थे. सभी अतिथियों का स्कूल के संस्थापक सह निदेशक हसन रेजा ने बुके व पेन डायरी देकर सम्मानित किया. इसस मौके पर स्कूल के 54 छात्र-छात्रों को जूनियर द्वारा सम्मान किया गया. इस मौके पर मौजूद सभी अतिथियों ने बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना की. 54 बच्चे इस बार इस स्कूल में संचालित कोचिंग से परीक्षा की तैयारी की है. जिनकी परीक्षा होनी है. कार्यक्रम में बेहतर प्रस्तुति के लिए जूनियर छात्रा आसिया हुसैन को भी सम्मानित किया गया. मौके पर स्कूली बच्चों के द्वारा नात, हम्द, गीत नृत्य, भाषण, नाटक आदि कार्यक्रम प्रस्तुत की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >