जूट से लदे आधा दर्जन ट्रैक्टर को एसडीओ ने किया जब्त

शहर के सदर रोड के समीप चलाया सघन जांच अभियान फारबिसगंज : एसडीओ अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों ने सोमवार की रात शहर के सदर रोड के समीप सघन वाहन जांच अभियान चला कर स्थित जेसीआइ के सामने जूट से लदे ओवर लोड आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर को जब्त कर स्थानीय थाना […]

शहर के सदर रोड के समीप चलाया सघन जांच अभियान

फारबिसगंज : एसडीओ अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों ने सोमवार की रात शहर के सदर रोड के समीप सघन वाहन जांच अभियान चला कर स्थित जेसीआइ के सामने जूट से लदे ओवर लोड आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर को जब्त कर स्थानीय थाना को सौंप दिया. इस संदर्भ में एसडीओ अनिल कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर पर क्षमता से अधिक जूट लोड होने एवं शहर के सदर रोड में यत्र-तत्र लगाये जाने के कारण लगभग आधा दर्जन ट्रेक्टर को जब्त किया गया है.
उन्होंने बताया कि जब्त ट्रैक्टर के ऊपर ओवर लोड जूट होने सहित उसके टेलर एवं ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन नंबर,चालक के ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य कागजातों की जांच करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया गया है. उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही उक्त जब्त सभी ट्रैक्टर को जुर्माना की राशि के अदा करने के बाद मुक्त किया जायेगा. इस जांच अभियान में एसडीओ के अलावा डीएसपी मनोज कुमार, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >