691वां स्थापना दिवस पर शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन
अररिया : बुधवार को बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ ने बुधवार को 69 वां स्थापना दिवस धूम धाम के साथ मनाया. इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. सुबह मार्केटिंग यार्ड स्थित गृहरक्षक प्रशिक्षण केंद्र कार्यालय परिसर में संघ के जिलाध्यक्ष अभय कुमार झा बबलू के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. कंपनी कमांडर पवन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सलामी दी गयी.
इससे पहले उत्साहित गृह रक्षकों ने अहले सुबह बैंड बाजे के साथ प्रभात फेरी निकाला. इसके बाद बाइक रैली निकाली. रैली में शामिल जवानों के हाथों में दहेज लेना-देना अपराध है. बाल विवाह न करायें. हर घर में हो शौचालय हो व स्वच्छ व स्वस्थ भारत निर्माण के लिए पर्यावरणीय सुरक्षा को ले वृक्षारोपण करें. गृहरक्षक इस सामाजिक कूरीतियों के विरुद्ध नारा लगाते हुए शहर के चांदनी चौक होते हुए विभिन्न सड़कों का भ्रमण किया.
रैली पुन: मार्केटिंग यार्ड स्थित कार्यालय परिसर पहुंचा. इस रैली में मुख्य रूप से संघ के जिला उपाध्यक्ष दयानंद विश्वास, उमानंद पासवान, सचिव शिवनंदन राम, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार मंडल, भोला प्रसाद चौधरी, पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव, युगल किशोर मंडल, शीला देवी, उप सचिव भरत लाल मंडल, दुर्गानंद मंडल, भक्तिराम मंडल, रामनारायण गुप्ता, प्रमोद सिंह, शंकर प्रसाद मंडल, अमित यादव, बिरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह सहित सैकड़ों होमगार्ड जवान शामिल थे. स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
