कारगर इलाज नहीं, पर संक्रमण का प्रबंधन मुमकिन

अररिया : विश्व एड्स दिवस पर लायंस क्लब द्वारा युवाओं के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर सीएस व अन्य विषय विशेषज्ञों ने एचआइवी संक्रमितों के साथ सामाजिक भेद भाव न करने का आह्वान किया. उच्च विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन सीएस डॉ एनके ओझा ने किया. जबकि संचालन जिला लॉयंस क्लब के […]

अररिया : विश्व एड्स दिवस पर लायंस क्लब द्वारा युवाओं के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर सीएस व अन्य विषय विशेषज्ञों ने एचआइवी संक्रमितों के साथ सामाजिक भेद भाव न करने का आह्वान किया. उच्च विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन सीएस डॉ एनके ओझा ने किया. जबकि संचालन जिला लॉयंस क्लब के सचिव अकील अहमद ने किया. इस अवसर पर सीएस के अलावा जिला यक्ष्मा पदाधिकारी व डीपीएम अखिलेश सिंह ने उपस्थित युवाओं से लोगों को जागरूक करने का आह्वान करते हुए कहा कि एचआइवी संक्रमण से पूरी तरह छुटकारा पाने का इलाज तो अब तक पता नहीं चल पाया है.

पर अब इस मैनेज कर कुछ आवश्यक दवाओं के साथ इसे मैनेज किया जा सकता है. एचआइवी व एड्स संक्रमित व्यक्ति भी लंबे समय तक जिंदगी गुजार सकता है. संक्रमित लाेगों को भी सामान्य जीवन जीने का पूरा अधिकार है. यह अधिकार उन्हें मिलना चाहिए. सामाजिक स्तर पर संक्रमित लोगों के साथ कोई भेद भाव नहीं होना चाहिए. बताया गया कि सदर अस्पताल सहित सभी पीएचसी में एचआइवी के लिए मुफ्त रक्त जांच की सुविधा है. परामर्श भी दिया जाता है. कहा गया कि जानकारी ही बचाव है.

संक्रमण फैलने के विभिन्न माध्यमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि कुछ आसान सी सावधानियां बरत कर संक्रमण से बचा जा सकता है. इलाज नहीं पर बचना बहुत आसान है. कार्यक्रम के आयोजन के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अतहर हुसैन ने आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर लायंस क्लब के पीआरओ जकी अखतर अंसारी, सदस्य डॉ सुनील कुमार के अलावा शिक्षक सुनील कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >