मुख्य पार्षद के आश्वासन पर काम पर लौटे सफाईकर्मी

मुख्य पार्षद ने कहा, दबाव डालने का किया जा रहा है प्रयास लंबित मजदुरी के भुगतान का दिया आदेश अररिया : मुख्य पार्षद द्वारा आश्वासन दिये जाने के बाद मंगलवार को सफाई कर्मी दूसरे दिन काम पर लौट गये. सफाई कर्मी पुन: बुधवार को अपने काम पर वापस लौट आये. अहले सुबह ही सफाई कर्मियों […]

मुख्य पार्षद ने कहा, दबाव डालने का किया जा रहा है प्रयास

लंबित मजदुरी के भुगतान का दिया आदेश
अररिया : मुख्य पार्षद द्वारा आश्वासन दिये जाने के बाद मंगलवार को सफाई कर्मी दूसरे दिन काम पर लौट गये. सफाई कर्मी पुन: बुधवार को अपने काम पर वापस लौट आये. अहले सुबह ही सफाई कर्मियों द्वारा शहर की साफ-सफाई का कार्य चालू कर दिया गया. पूर्व की भांति ही डोर टू डोर कचरा उठाव की गाड़ी वार्डों में घर-घर तक पहुंच कर कचरा का उठाव करते देखे गये. मंगलवार को सफाई कर्मी सफाई कार्यों से अलग रहने के बाद शाम को अपने संघ की साथ लंबित मजदूरी के भुगतान की मांग के मुद्दे पर बैठक कर इस निर्णय पर पहुंचे कि वे सुबह से सफाई कार्यों में भाग लेंगे. संघ के अध्यक्ष संतोष मेहतर ने बताया कि उनकी बात मुख्य पार्षद रितेश कुमार राय से हुई है.
उन्होंने उन्हें अाश्वस्त किया है कि उनके लंबित मजदूरी का भुगतान लेखापाल के छुट्टी पर वापस आने के साथ ही बना दिया जायेगा. ज्ञात हो कि 22 सफाई कर्मियों के आठ दिन की लंबित मजदूरी के भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को सफाई कर्मियों द्वारा पूरा दिन सफाई कार्य ठप रखा गया था. सफाई कार्यों के ठप रहने के कारण शहरवासियों को सड़कों व गलियों में पसरे कचरा को ले काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था. इस बात को मुख्य पार्षद श्री राय ने भी स्वीकार करते हुए कहा कि कुछ लोगों को अब विरोध करने का अवसर नहीं मिल पा रहा है. इसलिए वे मुद्दाविहीन राजनीति कर उनपर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन उनके मंसूबे का वे सफल नहीं होने देंगे. उन्होंने बताया कि लेखापाल छुट्टी से वापस लौट चुके हैं. उन्हें लंबित मजदूरों के मजदूरी का भुगतान करने का निर्देश दे दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >