सफाईकर्मियों ने नहीं किया काम, हड़ताल की चेतावनी

अररिया : अक्तूबर माह के आठ दिन के लंबित मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर नप के सफाई कर्मियों ने मंगलवार को नप कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इस दौरान वे सफाई कार्यों से भी अलग रहे. सफाई कर्मियों ने लंबित मजदूरी का भुगतान नहीं करने की स्थिति में हड़ताल पर जाने की भी चेतावनी […]

अररिया : अक्तूबर माह के आठ दिन के लंबित मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर नप के सफाई कर्मियों ने मंगलवार को नप कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इस दौरान वे सफाई कार्यों से भी अलग रहे. सफाई कर्मियों ने लंबित मजदूरी का भुगतान नहीं करने की स्थिति में हड़ताल पर जाने की भी चेतावनी दी. कार्यपालक पदाधिकारी भवेश कुमार की अनुपस्थिति में सफाई कर्मी मुख्य पार्षद रितेश कुमार राय से भी मिले. मुख्य पार्षद के आश्वासन के बाद स्थिति बदलती दिखी. सफाई कर्मियों ने बताया कि शाम में यूनियन की बैठक बुलायी गयी है.

इसके बाद बुधवार से काम करना है कि नहीं इस पर निर्णय लिया जायेगा.
हालांकि मुख्य पार्षद से बात करने के बाद सफाई कर्मियों के निर्णय में थोड़ी नरमी देखने को मिली. प्रदर्शन किये जाने के संबंध में सफाई कर्मी संघ के अध्यक्ष संतोष मेहतर, पवन मल्लिक, संजय मल्लिक, शंकर मल्लिक, दिलीप मेहता, सचिव राजू मल्लिक, अनीता देवी, रेणु देवी, मानती देवी, शोभा देवी, गुड़िया देवी, विजय मल्लिक ने बताया कि लगभग 22 सफाई कर्मियों को अक्तूबर माह के आठ दिन का मजदूरी भुगतान नहीं किया गया है. बार-बार कहने के बाद भी मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है. लंबित मजदूरी के अविलंब भुगतान की मांग के लिए प्रदर्शन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >