नप बोर्ड की बैठक में भी उठेगा टैक्स घपला का मामला

अररिया : जोगबनी नगर पंचायत टैक्स चोरी के मामले में सब कुछ सामने आने के बाद भी अब तक दोषी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठने शुरू हो गये हैं. इस मामले में टैक्स चोरी के आरोपी कर्मियों द्वारा अब तक 20 लाख रुपये की राशि भी जमा करा दी गयी है. […]

अररिया : जोगबनी नगर पंचायत टैक्स चोरी के मामले में सब कुछ सामने आने के बाद भी अब तक दोषी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठने शुरू हो गये हैं. इस मामले में टैक्स चोरी के आरोपी कर्मियों द्वारा अब तक 20 लाख रुपये की राशि भी जमा करा दी गयी है. अब उनसे 18 प्रतिशत सूद की राशि लगभग पांच लाख रुपये की वसूली किये जाने की बात सामने आ रही है.

लेकिन सवाल यह भी उठ रहा है कि टैक्स घपला के इस मामले के पंद्रह दीन बीत जाने के बाद भी अब तक इन कर्मियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू नहीं हो पायी है. हालांकि इस मामले में टैक्स की राशि के बढ़ने की संभावना को देखते हुए डीएम जिला स्तर से जांच टीम की गठन किये जाने की बात कह चुके हैं. बावजूद अभी तक इस मामले में ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही है.

इस संबंध में पूछे जाने पर कार्यपालक पदाधिकारी बिनोद कुमार ने बताया कि चोरी किये गये टैक्स की राशि का सूद वसूलने की कार्रवाई की जा रही है. इसके लिए कर्मियों को टैक्स के एवज में वास्तविक सूद की राशि तय किये जाने के दस्तावेज तैयार कराये जा रहे हैं. उनके अनुसार अगर जनता से टैक्स ससमय नहीं देने पर सूद वसूला जाता है तो फिर इन दोषी कर्मियों को भी सूद की राशि जमा करनी होगी. उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह नप बोर्ड की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया जायेगा.
इस पर अग्रेतर कार्रवाई का भी निर्णय नप बोर्ड की बैठक में तय किया जायेगा. उन्होंने यह स्वीकार किया कि टैक्स चोरी का यह मामला पूरी तरह से लोगों के सामने स्पष्ट है. इसलिए विधि सम्मत कार्रवाई भी होनी तय है.
जोगबनी नगर पंचायत में 20 लाख रुपये का टैक्स घपला
सवाल: बीत गया एक पखवारा, लेकिन अब तक दोषियों पर नहीं हुई कार्रवाई
डीएम कर रहे हैं जांच टीम का गठन, इओ कह रहे हैं सूद की वसूली की बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >