सेवा पर्व के तहत लगाये जायेंगे 10 हजार पौधे

एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं

अररिया. अररिया प्रखंड के कुसियारगांव जैव विविधता उद्यान पार्क में सेवा पर्व के अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार ने बुधवार को पौधरोपण किया. उन्होंने कहा सेवा पर्व के अवसर 17 सितंबर से 02 अक्तूबर तक एक पेड़ मां के नाम के तहत करीब 10 हजार पौधे अररिया वन क्षेत्रों में लगाये जायेंगे. वहीं गुरुवार को सेवा पर्व के दौरान रहिकपुर में वन क्षेत्र के पदाधिकारी राधेश्याम राय के नेतृत्व में करीब एक हजार से अधिक पौधा लगाया गया. मौके पर फॉरेस्ट गार्ड गौरव कुमार, पुनपुन कुमार, जुबेर आलम, शमशाद, हारिश, नजीम सहित वन कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >