10 दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन

विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह

अररिया. जिला मुख्यालय में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का शनिवार की देर संध्या व रविवार को दोपहर बाद प्रतिमा का विसर्जन के साथ पूजा का समापन हो गया. बीते शनिवार व रविवार की सुबह जिला मुख्यालय से लेकर सदर प्रखंड अररिया में मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की गयी. पूजा के दौरान भक्तों के द्वारा हवन में आहुति दी गयी. इसके बाद देर संध्या गाजा-बाजा व भव्य लाइटिंग व्यवस्था के साथ विसर्जन जुलूस निकाला गया. जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष, महिला व बच्चों ने भाग लिया. सभी भक्त जुलूस में शामिल होकर नाचते गाते गणपति बप्पा मोरिया के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे. श्रद्धालु एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा जुलूस आगे बढ़ती जा रही थी. ढोल नगाड़ों की धुन में सभी श्रद्धालु झूमते-नाचते विसर्जन के लिए आगे बढ़ रहे थे. विसर्जन जुलूस जिला मुख्यालय के हरेक मुख्य चौक चौराहों से निकलकर एबीसी नहर समीप स्थित चंद्रा चौक व परमान नदी के त्रिसुलिया घाट पहुंची. जहां भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >